छत्तीसगढ़ : बजट को मुख्यमंत्री ने बताया- संजीवनी बजट… सर्वेभवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: की भावना के साथ… (यहां देखें बजट की पूरी जानकारी…)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए दो साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को संविलियन की सौगात दी है।
बजट के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजट की महत्वपूर्ण बातों को जिक्र किया। बजट को मुख्यमंत्री ने संजीवनी बजट बताया। वहीं कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ स्वस्थ एवं सुपोषित नई युवा पीढ़ी का निर्माण की भावना के साथ सुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं विस्तार तथा युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक एवं उत्पादक रूप में उपयोग कर उनको राज्य के सशक्त संसाधन के रूप में विकसित करने पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री ने सर्वेभवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: की भावना के साथ किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में प्रगति के नए सोपान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के विकास, युवाओं की ऊर्जा का उत्पादक संसाधन के रूप में अनुप्रयोग, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना के सुदढ़ीकरण तथा संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा के साथ छत्तीसगढ़ जनता को समर्पित है।
[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2020/03/PRESS-NOTE-HINDI-2020-21iii.pdf” title=”PRESS NOTE HINDI 2020-21iii”]
यह भी देखें :