भिलाई में मुरमुरा बेचने वाला धोखाधड़ी का शिकार
भिलाई। एक व्यक्ति को घुटने का ऑपरेशन कराना भारी पड़ गया। दर्द से निजात पाने के लिए डॉक्टर की शरण में गए शत्रुघन को किडनी निकाले जाना दर्द मिल गया। जब यह बात पीडि़त को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
मामला यह है कि भिलाई कैम्प-एक में रहने वाला शत्रुघन साहू चना-मुरमुरा बेचकर अपना और परिवार का पेट पलाता है। 2010 के आसपास उसके घुटनों में अक्सर दर्द रहने लगा था। उसने जब डॉक्टर से सलाह ली तो उसे बताया गया कि उसे टिबिया फेमिया नामक बीमारी है, जिसका जल्द इलाज (ऑपरेशन) नहीं कराया गया तो यह कैंसर में तब्दली हो जाएगा। शत्रुघन ने 2011 में स्मार्ट कार्ड के जरिए भिलाई के अंबे नर्सिंग होम में डॉ. अखिलेश यादव से ऑपरेशन करवाया था। कुछ दिनों बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा तो उसने दूसरे डॉक्टर से जांच करवाई। उन्होंने उसे सोनोग्राफी की सलाह दी। जब सोनोग्राफी की गई तो पता चला कि उसकी एक किडनी गायब है। अस्पताल द्वारा की गई धोखाधड़ी के खिलाफ शत्रुघन ने पुलिस में शिकायत की है। इस संबंध में हॉस्टिल का कहना है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार है।
Add Comment