Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला…शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को बनाया जाएगा डिप्टी कलेक्टर…

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज अहम फैसला लिया गया। बैठक में सरकार ने पूर्व मंत्री स्व. महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने का फैसला लिया है।

ज्ञात हो कि प्रदेश के सबसे बड़े झीरम नक्सली हमले में महेंद्र कर्मा को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। यह घटना 25 मई 2013 को हुई थी। इस घटना में प्रदेश के कांग्रेस के कई आला भी मारे गए थे। घटना में शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव आया था।



जिसे मंजूूर करते हुए राज्य सरकार ने महेन्द्र कर्मा के तीसरे बैटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने का फैसला लिया है। इस पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है। बताया गया कि बैठक में किसानों, वनवासियों, प्लेसमेंट एजेंसियों और शिक्षकों के मुद्दे को लेकर भी चर्चाएं हुई।

यह भी देखें : 

बारहवीं की परीक्षा शुरू…ABVP ने पेन बांट तिलक लगा विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…

Back to top button
close