कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल वोरा नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए हैं। लेकिन कांग्रेस 10 अगस्त को होने वाली कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में अटकलें लगाई जा रही है कि इसमें संभवत: नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।
माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था, हालांकि गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।
अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। उनके समर्थन में बहुत सारे नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था।
गांधी के इस्तीफे के बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए बैठक के कई दौर हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
यह भी देखें :
Add Comment