छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: डॉक्टरों के लिए खुशखबरी…शासन ने किया वेतन बढ़ाने का फैसला…20 से 50 प्रतिशत तक होगी बढ़ोतरी…

रायपुर। राज्य के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ चिकित्सकों के वेतन में जल्द ही वृद्धि की जाएगी। निजी चिकित्सकों से अनुबंध कर उनकी भी सेवाएं ली जा सकती हैं।
प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य शासन गंभीर है।

प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक सुलभ चिकित्सका सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी मंशा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।



इसके तहत शासकीय सेवा में कम वेतन के चलते चिकित्सकों की कमी दूर करने स्वास्थ्य विभाग जल्द ही शासकीय चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि कर सकता है। यही नहीं चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए निजी चिकित्सकों से अनुबंध भी किया जा सकता है।

बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कुछ इसी तरह के संकेत दिए हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि पे पैकेज के कारण डॉक्टर्स सरकारी अस्पतालों में आना नहीं चाहते, इसीलिए व्यवस्था में सुधार लाने जल्द ही प्रदेश में डॉक्टरों के पे पैकेज में वृद्धि किये जाएंगे। 
WP-GROUP

जिसके लिए दूर दराज में ज्यादा और कम दूरी के क्षेत्र में 20 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय सरकार ने लिया है। जिसे मुख्यमंत्री से मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही प्राइवेट डॉक्टर्स से भी अनुबंध करके उनकी सेवाएं लेने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी देखें : 

भारी बारिश से मुंबई फिर बेहाल…स्कूल बंद…10 फ्लाइट कैंसिल…48 घंटे का रेड अलर्ट जारी…

Back to top button
close