छत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम का हाल… रात का तापमान बढ़ा, बस्तर में आज वर्षा के आसार… अगले एक-दो दिनों तक रहेगी बारिश और बादल की स्थिति…

समुद्र से आ रही नमी के असर से राज्य के अधिकांश शहरों में रात का तापमान बढ़ गया है। सभी जगह पारा सामान्य से तीन से छह डिग्री तक अधिक है। इस वजह से ठंड थोड़ी कम हो गई है। रविवार को बस्तर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और बादल की स्थिति अगले एक-दो दिनों तक रहेगी।

इसके बाद मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम खत्म हो चुका है। फिलहाल अंदरुनी कर्नाटक और आसपास एक चक्रवात है। इस वजह से समुद्र से अभी भी थोड़ी नमी आ रही है। दक्षिण भारत के राज्यों में बदला हुआ है। वहां आगामी एक-दो दिनों तक अभी और बारिश होगी। उसी के असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भी कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक पड़ने की संभावना जताई है।

लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार कर्नाटक और आसपास बने चक्रवात के असर से ही प्रदेश में इस समय नमी आ रही है। बस्तर में बारिश होगी, लेकिन प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग के जिलों में तापमान थोड़ा-बहुत गिर सकता है।

सभी जगह पारा सामान्य से ज्यादा
नमी और बादलों की वजह से प्रदेशभर में रात का तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान 34 और रात में पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 16.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अन्य शहरों मंे भी न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच रहा और सभी जगह पारा सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर में दिन का तापमान 32 और रात में पारा 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471