
रायपुर। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने पूरी कोशिश कर रही है। मीरोजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए काम कर रही है। इसी के चलते सरकार ने एक और नया आदेश जारी किया है। अब राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को बॉयोमीट्रिक हाजिऱी लगानी होगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने राज्य सरकार ने ये आदेश जारी किया है। सरकार को डॉक्टरों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिल रही थी। मरीज दिन भर डॉक्टरों के इंतजार करते परेशान हो रहे थे। मरीजों का स्वास्थ्य केन्द्रों से बगैर उपचार कराए ही लौटना पड़ रहा था।
जिसे देखते हुए सरकार ने बेलगाम कर्मचारियों पर नकेल कसने ये कदम उठाया है। अब राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को बॉयोमीट्रिक हाजिऱी लगानी होगी।
राज्य शासन के निर्देश के बाद चिकित्सा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इसके पहले बॉयोमीट्रिक हाजिऱी की व्यवस्था सिर्फ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों के लिए लागू थी।
यह भी देखें :
इस भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान…तीन तलाक को देह व्यापार से जोड़ा…सफाई में कहा ये…