छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़:CRPF की महिला कमांडो के सामने नक्सली ने टेके घुटने…IED ब्लास्ट करने में मास्टर माइंड दो गिरफ्तार…

जगदलपुर। बस्तर के सुकमा जिले में सीआरपीएफ की महिला कमांडों ने एक महिला नक्सली ताती भीमा को गिरफ्तार किया है। वह संगीन वारदातों में शामिल रही हैं। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में सुकमा जिला पुलिस ने एक लाख के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई है।

सीआरपीएफ के कमाडेंट प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 74वीं बटालियन का बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम पिड़मेल के निकट जंगल में एक महिला लुकने छिपने का प्रयास कर रही थी, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली ताती भीमा संगठन में पीएलजीए की सदस्य थी।



ताती भीमा कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही हैं। पिड़मेल में एसटीएफ़ के जवानों पर हमले में भी शामिल थी।इधर एक अन्य कार्रवाई में सुकमा जिला पुलिस ने ग्राम मारजूक उपलंका के जंगल से एक लाख के ईनामी नक्सली मड़कामी हड़मा को गिरफ्तार किया है।


WP-GROUP

जिसके कब्जे से विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई है। नक्सली के पास से 3 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर और नक्सली पर्चा बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली संगठन में मिलिशिया कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था। वह आईईडी ब्लास्ट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके साथ ही तोंगपाल थाने में भी कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

यह भी देखें : 

रवि शास्त्री के लिए विराट कोहली ने तोड़ा प्रोटोकॉल…वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले खुलेआम जाहिर किया अपनी पसंद…

Back to top button
close