छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया हरेली का त्योहार…जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में किया गया विशेष आयोजन…

रायपुर। प्रदेश में आज हरेली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पर्व का उत्साह राजधानी में मुख्यमंत्री निवास से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के द्वारा हरेली त्यौहार के आयोजन से शुरू हुआ क्रम आज पूरे प्रदेश में सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों तक चलता रहा।

शासकीय आयोजनों के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा हरेली का पर्व आयोजन किया गया, जिसमें गेड़ी दौड़ और कई स्पर्धाएं आयोजित की गई।



प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद हरेली त्यौहार जिस खुशी उत्साह और उल्लास के साथ इस साल मनाया गया है, पूरे छत्तीसगढ़ में खासकर मजदूर किसानों गांव वालों में हसी खुशी का वातावारण है।


WP-GROUP

किसान भाइयों की आस्था पूजन और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि का सवेरा कांग्रेस सरकार बनने से हुआ है।

यह भी देखें : 

पूर्व पार्षद अपने घर में खिला रहा था जुआ…पुलिस ने दी दबिश…दस जुआरी गिरफ्तार…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471