Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मानसून सक्रिय…फिर भी नहीं हो रही झमाझम बारिश…सावन में खंड वर्षा से किसान चिन्तित…3-4 दिनों बाद होगी तेज मूसलाधार बारिश…

रायपुर। राज्य में मानसून सक्रिय है लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो रही है। बादल रोज छाए रहते हैं लेकिन बरस नहीं रहा। बारिश हो भी रही है वह भी खंड-खंड में। सावन माह में खंड वर्षा होने से किसानों को अकाल का खतरा सता रहा है।

किसान रोज बारिश का इंतजार करते दिन काट रहे हंै लेकिन बादल बरसने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में कृषि कार्य पूरी तरह से पिछड़ गया है। अब एक-एक दिन किसानों के लिए भारी पड़ रहा है।

दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी और आगामी 3-4 दिनों के बाद प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश के आसार बनते दिख रहा है। वहीं 24 घंटे के अंदर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।



मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, जयपुर, झांसी, सिधी, डॉल्टनगंज, वर्धमान से होते हुए माणीपुर तक बनी हुई है तथा यह समुद्र सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

इधर कल दक्षिणी ओडिशा इसके आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तरी तटीय आंध्रप्रेदश तक बना चक्रवाती सिस्टम आज भी सक्रिय बना हुआ है तथा ऊपरी हवा में 5.8 किमी की ऊंचाई से लेकर 7.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र्रप्रदेश के ऊपर सक्रिय बना हुआ है।
WP-GROUP

इसी तरह एक द्रोणिका बनी हुई है जो कि कल गुजरात से लेकर झारखंड के ऊपर से गुजर रही थी। आज दक्षिणी राजस्थान से लेकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर रही है तथा यह द्रोणिका चक्रवाती सिस्टम के मध्य से होते हुए उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश इसके आसपास के इलाकों के साथ ही दक्षिणी उत्तरप्रदेश, झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल के गांगई क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही है।

इधर कल बना कम दबाव का क्षेत्र जो कि उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और इसके आसपास सक्रिय था। आज कमजोर हो गया है। वहीं इसके निकट बना चक्रवाती सिस्टम आज और नीचे आ गया है, वर्तमान में यह चक्रवाती सिस्टम ऊपरी हवा में 1.4 किमी की ऊंचाई से लेकर 3.6 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है।



इधर प्रदेश के निकट बने चक्रवाती सिस्टम और द्रोणिका के असर से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के साथ ही एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

लगातार हो रही बारिश के बाद अब कुछ जिलों में औसत बारिश का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। लेकिन वर्तमान में और अच्छी बारिश की जरूरत बनी हुई है। बहरहाल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अभी मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी और आगामी 3-4 दिनों के बाद प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश के आसार बनते दिख रहा है।

यह भी देखें : 

भारी बारिश ने रोक दिए सारे रास्ते…कई ट्रेनें हुई रद्द…कई के बदले गए रूट… हवाई सेवा भी हुई बाधित…स्कूल-कॉलेज सब बंद…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471