देश -विदेशवायरलस्लाइडर

महिला की डिलीवरी में बच्चे के साथ निकली ऐसी चीज…जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान…

बिहार के हाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जब महिला की डिलीवरी हुई तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। महिला के पेट में बच्चे के साथ बंदूक की गोली भी निकली।

महिला की डिलीवरी में बच्चे के साथ जो निकला, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान

दरअसल, हाजीपुर के सुल्तानपुर में रहने वाली रूपा ने कल शाम परिवार वालों से पेट में दर्द की शिकायत की। जब उन्होंने देखा तो रूपा के पेट के पास एक जख्म दिखाई दिया। परिजनों ने मामूली जख्म समझकर उसे अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करा दिया।



जब अस्पताल में भर्ती रूपा की डिलीवरी हुई तो उसके पेट से बच्चे के साथ-साथ बंदूक की गोली भी निकली। जिसे देख डॉक्टर हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को इस घटना की खबर दी।

महिला की डिलीवरी में बच्चे के साथ जो निकला, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान

महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब देर शाम वह दरवाजे पर बैठी थी तभी कोई आवाज हुई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। इसके थोड़ी देर बाद रूपा को पेट में दर्द महसूस हुआ।
WP-GROUP

घर वालों ने इसे डिलीवरी पेन समझा और रूपा को अस्पताल में भर्ती करा दिया। गनीमत यह रही कि गोली से ना तो बच्चे को कोई नुकसान हुआ और ना ही रूपा को। डॉक्टरों का कहना है कि पेट में गोली लगी। जो पेट में धंस गई और किसी भी अंदरूनी अंग को नुकसान नहीं हुआ। इससे बच्चा और मां सुरक्षित है।

महिला की डिलीवरी में बच्चे के साथ जो निकला, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान

नगर थाना हाजीपुर के एसआई परशुराम सिंह का कहना है कि महिला के पेट में गोली लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस अस्पताल आई। अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर गोली कैसे और किसने चलाई।

यह भी देखें : 

महीने का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा लकी…पढ़ें दैनिक राशिफल…

Back to top button
close