खेलकूदट्रेंडिंगस्लाइडर

मुंबई इंडियंस से दिल्ली पहुंचे मार्कंडेय…MI ने रदरफोर्ड को लिया…

मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ ट्रांसफर संबंधित करार करते हुए स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय को मुक्त कर दिया है और उनके बदले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल कर लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ ट्रांसफर संबंधित करार करते हुए स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय को मुक्त कर दिया है और उनके बदले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल कर लिया है।



इस कदम पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, ‘हम मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक एक शानदार प्रतिभा हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उन्हें युवा अवस्था में ही पहचानने और तैयार करने में सफल रहे।

हमारे लिए यह कठिन फैसला है, लेकिन हमें मयंक को रिलीज करना पड़ रहा है क्योंकि हम चाहते हैं कि वह काफी आगे तक का सफर तय करें। वह हमेशा मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहेंगे।’
WP-GROUP

आकाश ने आगे कहा, ‘मैं अपने परिवार में एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल करने पर खुशी महसूस कर रहा हूं। रदरफोर्ड ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। वह प्रतिभाशाली हैं और हमें यकीन है कि मुंबई में उन्हें अच्छा लगेगा।’

दिल्ली को 2019 सीजन में एक क्वालिटी स्पिनर की कमी खली थी। फिरोजशाह कोटला की धीमी विकेट पर मयंक काफी सफल होते। ऐसे में जबकि दिल्ली के पास कैगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं, मयंक के आने से उसकी गेंदबाजी आक्रमण में पैनापन आएगा।

यह भी देखें : 

मेट्रो में महिलाओं ने पार कर दिए थे 60 लाख रुपये के हीरे…ऐसे बनाते थे निशाना…पुलिस ने की कार्रवाई तो…

Back to top button
close