कवर्धा। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी अरुण चतुर्वेदी मंगलवार को कवर्धा भाजपा कार्यालय में संभागीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कवर्धा सहित दुर्ग-भिलाई, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा के भाजपा जिला अध्यक्ष, जिले के मंडल अध्यक्ष सहित मंडल सदस्यता प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में श्री चतुर्वेदी ने कहा की छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक बूथों में 100 सदस्य व शहरी क्षेत्रों में 150 सदस्य अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा की कई राज्यों में भाजपा आज भी नहीं है। इसलिए सदस्यता अभियान के माध्यम से उन राज्यों तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है।
भाजपा सर्व व्यापी व सर्व स्पर्शी हो इस उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विचारधाराओं की पार्टी है। देश की राजनीतिक पटल में देश की विकास हो यही भाजपा के लिए सर्वोपरि है। भाजपा सरकार को माध्य मानती है।
जिसके माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति तक हमारी भूमिका अहम होती है। भाजपा का उद्देश्य देश की गरीबी पिछड़ेपन को दूर करना है। साथ ही आर्थिक ,सामाजिक और राजनैतिक रूप से सुदृढ़ होना है। इन्ही विचारधाराओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में 300 से पार हुआ।
उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की प्रतिबद्धता तय करेगी कि आने वाला समय में ग्राम पंचायत व निकाय के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के लोगों की जीत हो।
श्री चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को प्रत्येक कार्यकर्ताओं से शेयर करते हुए कहा कि आज पर्यावरण देश की बड़ी चुनौती है। इसलिए सदस्यता अभियान के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पांच पौधे लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन पौधों का देखरेख व उन्हें फलीभूत करना भी उन कार्यकर्ताओं की जवाबदेही होगी।
बैठक में 6 जुलाई से प्रारंभ हुए पार्टी के सदस्यता अभियान किस प्रकार सम्पादित होना हैं। इस विषय पर सभी 5 जिलों के प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,व सदस्यता प्रभारियों को बताया गया एवं उन्हें समयबध्द कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
बैठक में महामंत्री(संगठन)पवन साय ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि इस अभियान का नारा दिया गया है सर्वस्पर्शी भाजपा सर्वव्यापी भाजपा। उसी अनुरूप हम सब को समाज के हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाना है।
लोगों से हमें व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाना है। श्री साय ने कहा यह पूरा अभियान डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती से प्रारंभ होकर 11 अगस्त को संपन्न होगा।
सदस्यता अभियान से होगी पार्टी मजबूत- अभिषेक
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह सब तभी संभव हो पाया है जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी जान से जुटकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
केन्द्र में हमारी सरकार है व देश के 17 राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा रहा है। सदस्यता अभियान हमारी शक्ति को और भी ज्यादा बढ़ाएगा। बैठक मेंसंसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री गोपाल साहू सहित मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी देखें :
Add Comment