
रायपुर। राज्य शासन ने सोमवार को तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया है। उसमें से जांजगीर-चांपा के सहायक कलेक्टर व चांपा के एसडीएम राहुल देव को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। राहुल 2016 बैच के आईएस हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले रणबीर शर्मा का तबादला रायपुर होने के बाद एस के दुबे को निगम आयुक्त बनाया गया था। उनका कार्यकाल काफ ी छोटा रहा। पदस्थापना के बाद वे पंचवटी में रुके हुए थे।
आयुक्त बंगला सांसद को एलॉट होने के बाद नए आवास की तलाश की जा रही थी। सीएसईबी कॉलोनी में आवास का आवंटन हुआ था। दुबे ने सोमवार की सुबह बी टाइप कॉलोनी के आवास में गृह प्रवेश किया। शाम को उनके स्थान पर नए आयुक्त की पदस्थापना का आदेश आ गया। हालांिक दुबे की पदस्थापना अभी नहीं की गयी है।
इसी तरह देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादला सूची जारी हुई है जिसमें कोरबा एसडीएम, बी एस मरकाम का तबादला बिलासपुर कर दिया गया है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय को रायगढ़ भेजा गया है। कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार नायक विपुल कुमार गुप्ता कबीरधाम को कोरबा भेजा गया है।
यह भी देखें :