देश -विदेशसियासत

सर्वे: आप हार रही है 20 सीट

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने जारी की पार्टी का आंतरिक रिपोर्ट

नई दिल्ली। आप पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता पर मंडरा बादल के बीच आप के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की है। कपिल मिश्रा ने इसे पार्टी का आंतरिक सर्वे बताया है, जिसमें 20 विधायकों की सीटों पर चुनाव होने की स्थिति में आम आदमी पार्टी की हार की आशंका जताई गई है।

* द्वारका विस सीट- यह सीट आप हार रही है, यहां से आदर्श शास्त्री विधायक है।

* चांदनी चौक विस सीट- यहं से अलका लांबा विधायक हैं। ये सीट पर पार्टी के हाथ से जा रही है। सर्वे में दावा किया गया है कि लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी विधायक को इलाके में नहीं देखा है।

* गांधीनगर सीट-यहां के विधायक अनिल बाजपेयी की स्थिति भी खराब है। आप यहां से कांग्रेस नेता को चुुनाव लड़ा सकती है।

* कालकाजी सीट- यह सीट भी आप के हाथ से जा सकती है। फिलहाल अवतार सिंह यहां से एमएलए है।

* नजफगढ़ सीट- कैलाश गहलोत विधायक है। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में फूट की खबर है। पार्टी उम्मीदवार बदलने पर विचार कर रही है।

* कस्तूरबा नगर सीट- इस सीट पर उम्मीदवार बदला जाएगा और फिलहाल यहां से मदन लाल विधायक हैं. पार्टी एक नवनिर्वाचित पार्षद को इस सीट से बतौर कैंडिडेट उतारने की तैयारी कर रही है।

* कोंडली विधानसभा सीट- मनोज कुमार इस सीट से विधायक हैं सर्वे के मुताबिक ग्रामीण इलाकों से जुड़े लोग नाखुश हैं।

* महरौली सीट- नरेश यादव इस सीट से विधायक हैं और उन पर पार्टी एक बार फिर भरोसा करने के मूड में है। ये संजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।

* लक्ष्मी नगर सीट- नितिन त्यागी यहां से विधायक हैं और पार्टी इस सीट को हार रही है। नितिन त्यागी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाते हैं.

* जंगपुरा सीट- चुनाव होने पर पार्टी को यहां हार मिलने की आशंका है। इसलिए यहां से पार्टी उम्मीदवार बदलने के मूड में है। क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता नाखुश बताई जा रही है।

* वजीरपुर सीट- राजेश गुप्ता इस सीट से विधायक हैं। वॉलियंटर्स इस इलाके में पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। उम्मीदवार बदल सकता है। कांग्रेसी नेता से बातचीत चल रही है।

* जनकपुरी सीट – फिलहाल राजेश ऋषि इस सीट से विधायक हैं। ये कुमार विश्वास के करीबी है। यहां से एक पार्षद को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

* बुराड़ी सीट- संजीव झा विधायक हैं। इलाके में पार्टी नेताओं के बीच आपसी मतभेद बड़े पैमाने पर है। पार्टी यहां से उम्मीदवार नहीं बदलेगी।

* रोहतास नगर सीट- ये सीट पार्टी हार रही है। मौजूदा विधायक सरिता सिंह का पत्ता कट सकता है। वह कुमार विश्वास की करीबी है। एक कांग्रेसी नेता के बेटे से बातचीत चल रही है।

* सदर बाजार सीट- सोम दत्त इस सीट से विधायक हैं। यहां पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं है। उम्मीदवार के तौर पर तीन नामों पर चर्चा हो रहीहै।

* नरेला सीट- शरद कुमार विधायक हैं, जिन पर फिर से भरोसा किया जाएगा। हालांकि, गोपाल राय से उनके संबंध ठीक नहीं बताए जाते हैं।

* मोती नगर सीट- शिवचरण गोयल विधायक हैं, जो खुद ही अगली बार चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं। वह किसी का नाम दे सकते हैं हालांकि ये सीट आप हार रही है।

* मुंडका सीट – फिलहाल सुखबीर सिंह यहां से विधायक हैं और उन्हें बदला जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि किसी कांग्रेसी को टिकट मिल सकती है।

* राजेंद्र नगर सीट- पार्टी ये सीट हार रही है और फिलहाल यहां से विजेंद्र्र गर्ग विधायक हैं। पानी और सीवर यहां की बड़ी समस्या है। उम्मीदवार बदला जा सकता है।

* तिलक नगर सीट- जरनैल सिंह फिलहाल इस सीट से विधायक है। दावा किया गया है कि वो सिख समुदाय के बीच प्रसिद्ध नहीं हैं, साथ ही उनकी छवि भी सवालों के घेरे में है. हालांकि, वो संजय सिंह के करीबी हैं, जिसके चलते उनका टिकट नहीं काटा जाएगा, लेकिन पार्टी की स्थिति यहां ठीक नहीं है।

Back to top button
close