देश -विदेशस्लाइडर
छत्तीसगढ़: किसानों के लिए बहुत जरूरी है यह खबर…इसे पहचान ले नहीं तो…एक बार में ही चट कर देता है पूरी फसल…जानकारी और उपाय ही बचाव का है विकल्प…

रायपुर। मध्यप्रदेश में टिड्डी दल के हमले के बाद छत्तीसगढ़ में इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। किसानों को टिड्डी दल के बारे में जानकारी दी गई है। टिड्डी की पहचान किस तरह की जाए और इससे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में बताया गया है।
किसानों को चेताया गया है कि टिड्डी एक बार में फसल चट कर देता है। इसकी पहचान है कि ये चमकीले पीले रंग और लंबे होते हैं। फसल के उपर ये चादर के जैसे दिखाई पड़ते हैं। फसलों को इनसे शोर मचा कर और फ्लेम थ्रोवर से बचाया जा सकता है।
प्रशासन ने फसलों को इनसे बचान के लिए छिड़कने वाली दवाओं के नाम भी जारी किए हैं। टिड्डियों का जीवनकाल 40 से 85 दिन का होता है। इनके अंडों को नष्ट करने गहरी जुताई करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि टिड्डी दल की जानकारी और उपाय ही बचाव का विकल्प है।