छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष को मिला चेक का पावर…कांग्रेस सरकार बनते ही एजेंडा तय करने का अधिकार अध्यक्ष को…प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिए एक से बढ़कर एक फैसला

रायपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष को विकास कार्य करने हेतु चेक पावर दिया प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया हैं। इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि पूर्वर्ती भाजपा सरकार ने नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष का पावर को कम करते हुए विकास कार्य के लिए राशि जारी करने चेक में अध्यक्ष को सिंगनेचर पॉवर को खत्म करते हुए सीएमओ को सम्पूर्ण अधिकार दे दिए थे।

जिससे पालिकाओं के अध्यक्ष में काफी निराशा थी। अब कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पुन: अध्यक्षों को चेक का पावर देने से कांग्रेस नें खुसी जाहिर की है आने वाले समय मे नगरीय निकाय चुनाव होने वाली है इस निर्णय से सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।





WP-GROUP

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने यह भी बताया कि पूर्वर्ती भाजपा सरकार ने पंचायतों के अधिकारो में कटौती के बारे में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष को एजेंडा तय करने का अधिकार खत्म कर दिया था जिसे भी कांग्रेस सरकार बनते ही एजेंडा तय करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया ऐसे एक से बढ़कर एक फैसला भूपेश बघेल ने लिया है जो स्वागत योग्य है।

यह भी देखें : 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम की पुण्यतिथि पर…विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने किया नमन…कहा देश को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में…नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सपने देखे और उन्हें पूरा किया

 

Back to top button
close