रायपुर। भारत शासन के जल शक्ति अभियान के आईईसी प्लान के अनुरूप विकासखंड धरसींवा, जिला रायपुर के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्च शिक्षा संस्थानों में 22 जुलाई से 2 अगस्त तक इस अभियान से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय के माईक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 24 जुलाई को नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार कु. रचना साहू, द्वितीय पुरूस्कार कु. संस्कृति जैन एवं तृतीय पुरूस्कार कु. वर्षा सिंह को मिला।
कु. मुस्कान सिंह एवं कु. अंजली कश्यप को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये गया। इसी तरह 26 जुलाई को जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में आयोजित की गई।
इसके निर्णायकडॉ. अरविन्द नेरल, डॉ. राबीया सिद्धकी एवं डॉ. उषा जोशी थी। इस आयोजन में फार्मेकोलॉजी विभाग के पीजी छात्र हिमांशु शर्मा की विशेष प्रस्तुति थी। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल शक्ति के विभिन्न पहलूओं पर अपने-अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार कु. अन्वेषा मोहराना, द्वितीय पुरूस्कार श्रेयष श्रीवास्तव एवं तृतीय पुरूस्कार कु. आयूषी दुबे और शेष नारायण कन्नौजे को मिला। इनके अलावा आकांक्षा तिवारी, समर्थ गुप्ता और देवेश नागेश के प्रयास भी सराहे गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता गाड़े ने किया।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: राज्यपाल अनुसुईया उइके शनिवार को पहुंचेगीं राजधानी… 29 जुलाई को लेंगी शपथ
Add Comment