छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पुलिस विभाग में अपात्रों को दे दी पदोन्नति…दस्तावेजों की जांच के लिए समिति गठित…अशोक जुनेजा को बनाया गया अध्यक्ष…

रायपुर। पुलिस विभाग में जनवरी 2010 से दिसम्बर 2015 के मध्य कई ऐसे पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है, जो नियमानुसार इसकी पात्रता नहीं रखते हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह बात संज्ञान में आने पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने इस संबंध में दस्तावेजों की जांच, परीक्षण के लिए समिति गठन के आदेश जारी किए हैं।

समिति को अविलंब समस्त दस्तावेजों की जांच कर अनुशंसा सहित प्रकरण, जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन अशोक जुनेजा को बनाया गया है।





WP-GROUP

सदस्यों में उप पुलिस महानिरीक्षक एस.आई.बी. सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन ओ.पी. पॉल, उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग एस. सी. द्विवेदी और उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव शामिल है।

यह भी देखें : 

रायपुर: वित्त आयोग की बैठक में CM भूपेश बघेल ने राज्य के विकास के लिए दिया अनेक प्रस्ताव…कहा…केन्द्र की GST क्षतिपूर्ति अनुदान कम…केन्द्रीय करों में राज्यों का हिस्सा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए…

Back to top button
close