छत्तीसगढ़सियासत

दुर्ग में भाजपा को झटका… अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सहित 37 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल… श्रीरामजन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता भी आए पार्टी में…

दुर्ग जिले में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां गुरुवार को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ट को मंडल अध्यक्ष और रामजन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने 37 कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी मौजूद रहे।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामकाज से काफी प्रभावित हैं। भाजपा के लोग भी उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम करने के लिए इच्छुक हैं। पार्टी भी ऐसे सभी लोगों का स्वागत कर रही है और उन्हें कांग्रेस में प्रवेश करने का मौका दे रही है।

गुरुवार को कुल 37 लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इसमें भाजपा से 24 और राम जन्मोत्सव समिति से 13 लोग शामिल है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजयुमो के पूर्व मंत्री राकेश श्रीवास्तव, राम जन्मोत्सव समिति के जिला उपाध्यक्ष वासुदेवन, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य के प्रवीण, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पूर्व मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष शेख मुइनुद्दीन, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज प्रजापति, उपाध्यक्ष रामू सर, वार्ड 49 के अध्यक्ष कृष्णा और पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष संजू महको ने कांग्रेस प्रवेश किया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, वार्ड 47 श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष उमापति रेड्डी, कार्य समिति के सदस्य एवं साई सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, पूर्व मीडिया प्रभारी श्रीराम जन्मोत्सव समिति अभिजीत विश्वास, भाजयुमो सह प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद शर्मा, बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि शंकर पाल, वार्ड 45 के सक्रिय सदस्य योगेश गुप्ता, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य कामेश जयसवाल, रितेश शाह, वार्ड 49 के परविंदर सिंह, कृष्णा महमन, वैष्णव सर, , राकेश अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

और भी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के कांग्रेस ज्वाइन करने का दावा
विधायक देवेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के और भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। इन्होंने विधायक से इसके लिए संपर्क किया है। जल्द ही इन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।

Back to top button
close