क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

बिलासपुर। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी पढ़ाई छोडक़र घरेलु कामकाज करती है।

करीब एक साल पहले बैमा के रहने वाले अशोक सूर्यवंशी नामक युवक से उसका अफेयर हो गया, किशोरी भी युवक से प्यार करने लगी। आरोपी युवक किशोरी को शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

लगातार शारीरिक शोषण की शिकार किशोरी ने युवक से शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने उससे पीछा छुड़ा लिया, और उसने दूसरी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।





WP-GROUP

परेशान पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसपी से की, सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 417 व 4-6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : आबकारी कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी…

Back to top button
close