छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: छत्तीसगढ़ संजीवनी 108/102 के कर्मचारी मंगलवार को सरकार के खिलाफ निकालेंगे वादा निभाओ रैली…

रायपुर। छत्तीसगढ़ संजीवनी 108/102 के कर्मचारी मंगलवार को सरकार के खिलाफ निकालेंगे वादा निभाओ रैली निकालेंगे। कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि GVK कंपनी 108 /102 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत से श्रम निययम के विपरीत 12 -12 घंटे का कार्य कराया जाता है।

जिसका किसी भी प्रकार का ओवर टाइम (अतिरिक्त ) भत्ता नही दिया जाता। इनका कहना है कि विरोध करने पर दूरस्थ जिले में स्थानांतरण अथवा नौकरी से ही बाहर कर दिया जाता है ऐसे में कर्मचारी गण दबाव में कर कार्य करने पर मजबूर हो जाते हैं।



उक्त समस्याओं को लेकर विगत वर्ष माह जुलाई 2018 में कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन किया गया था जिसमें वर्तमान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वयं मंचस्थ होकर ठेका प्रथा एवं प्लेसमेंट पर रोक लगाने सहित निराकरण करने का आश्वासन दिया था।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के अन्य उम्मीदवारों द्वारा संघ के समस्त आंदोलन का समर्थन किया था परंतु आज सरकार बनने के उपरांत समस्त आश्वासन एवं वादों को भुला दिया गया है। 
WP-GROUP

आंदोलन स्थगन पश्चात कार्य पर वापसी हेतु जीवीके कंपनी द्वारा समस्त कर्मचारियों के से एक शपथ घोषणा पत्र भराया गया। कर्मचारियों द्वारा उक्त शपथ पत्र भरने के बाद कंपनी द्वारा कुछ कर्मचारियों को कार्य पर वापसी तो की गई , लेकिन 1 वर्ष व्यतीत होने के पश्चात अभी तक 550 कर्मचारियों को कार्य पर वापस नहीं लिया गया है।

यह भी देखें : 

‘आधार’ को लेकर सरकार फिर बना रही है नई योजना…आप पर भी पड़ेगा असर….

Back to top button
close