छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: रमन सिंह बोले…हर परिस्थितियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता…जीत अंतत: हमारी ही होगी…चित्रकोट से सिर्फ एक नाम…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थितियों में तैयार रहता है। हमारे सामने परिस्थितियां जो हैं, उससे हमें जमकर मुकाबला करना होगा। यह तय है कि जीत अंतत: हमारी ही होगी।

चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चित्रकोट के लिए बहुंत सारे नाम आए थे। सभी नामों पर चर्चा हुई पर अंत में एक नाम पर प्रस्ताव दिल्ली भेज रहे हैं। जहां तक कल नाम की घोषणा हो जाएगी।



कुशाभाऊ ठाकरे में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा के आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र कांग्रेस की सहयोगी के तौर पर कार्य कर रहा है, जिससे हम सब को हर मोर्चे पर लडऩा होगा। उन्होंने कहा कि पराक्रमी कार्यकर्ता कभी परास्त नहीं होते हैं, है वे हमेशा हौसलों के साथ खड़ा रहते हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। कार्यकर्तागण जीत के लिए अभी से तन्मयता से लग जाएं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि बूथ समितियों के गठन से हमारी मजबूती और बढ़ेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान व सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान से लेकर चुनाव निर्वाचन पर विस्तार से जानकारी दी।
WP-GROUP

पूर्व मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के तैयारी पर बिन्दुवार चर्चा की। विधायक व चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने दंतेवाड़ा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने सम्पर्क अभियान, संजय श्रीवास्तन ने जन जागरण अभियान व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी।



इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुभाऊ राम कश्यप सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी देखें : 

रायपुर: कुछ देर बाद राज्यपाल से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधि मंडल…एकतरफा प्रशासनिक कार्रवाई पर करेंगे चर्चा…

Back to top button
close