VIDEO: एक माह में तीन बार खेत में आग लगने से परेशान है ये किसान…असामाजिक तत्वों की करतूत या कुछ और…

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का हौसला इन दिनों बुलंद है। असामाजिक तत्व अब खेत-खलिहानों में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से सावनी के एक किसान के खेत में लगातार आगजनी की घटना हो रही है। एक माह के अंदर तीसरी बार घटना हुई है। आग से किसान अभी तक फसल को बचाने में कामयाब तो रहे हैं लेकिन खेत के मेड, पेड़, घेरा, जाली तार, एंगल व सीमेंट पोल को भारी नुकसान हुआ है।
पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सावनी निवासी किसान टिकेन्द्र यदु ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके खेत में आगजनी की घटना हो रही है। खेत चारों ओर से जालीदार तार से घीरा हुआ है उसके बाद भी असामाजिक तत्व अंदर घुसकर आग लगा रहे हैं।
7 मई को फिर आगजनी की गई। यह लगातार तीसरी घटना है। किसान रवि फसल के रूप धान लगाया हुआ है। फसल भी काफी अच्छा है।
तीनों बार की घटना में किसान किसी तरह फसल को बचाने में कामयाब हो गया, लेकिन खेत के मेड, पेड़, जाली तार, एंगल व सीमेंट पोल जलकर खाख हो गया। मवेशियों से फसल बचाने के लिए किसान को फिर से नया तार घेरा करना पड़ा। जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना के संबंध में किसान ने पाटन थाना के टीआई एवं एसआई को सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। किसान टिकेन्द्र यदु ने आशंका व्यक्त की है कि कोई साजिश के चलते आगजनी तो नहीं कर रहा है। क्योकि आगजनी की घटना लगातार उसके ही खेतों पर किया जा रहा है। पिछले वारदात को एक माह भी नहीं हुआ है।
यह भी देखें :