छत्तीसगढ़स्लाइडर

 विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन…20 जुलाई को प्रदेशभर में होगा धरना प्रदर्शन-शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। कैरोसीन कोटे, धान के समर्थन मूल्य, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, दाल भात केन्द्रों की चांवल कटौती और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर 20 जुलाई को प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश मोहन मरकाम ने सबकी उपस्थिति अनिवार्य करते हुये सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।



कार्यक्रम स्थल के फोटोग्राफ और उपस्थिति रजिस्टर की प्रति धरना प्रदर्शन होते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजने के निर्देश सभी कांग्रेस पदाधिकारियों,कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभागों को उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया हैं।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस इकाईयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल के फोटो धरना प्रदर्शन के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा जाये।


WP-GROUP

इस अवसर पर उपस्थिति रजिस्टर को भी प्रदेश कार्यालय को व्हाट्सअप द्वारा भेजे जाने के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटियों को दिये गये है। 20 जुलाई के कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के प्रमुखों को तदनुसार सूचना पहुंचाई जा रही है।

यह भी देखें : 

सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में …ग्रामीण विकास पर रखा अपना पक्ष…कहा कि आवास योजना से गरीबों को मिला घर… उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिली धुएं से मुक्ति

 

Back to top button