नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रही छह साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इतना ही नहीं आरोपी ने मासूम को जान से मारने की भी कोशिश की। आरोपी ने मासूम के हर अंग पर हमला किया है। मासूम बच्ची के एक भी अंग ऐसा नहीं है जहां टांका न लगा हो। उसके पूरे शरीर पर नाखून व दांत के निशान हैं।
कई गंभीर चोटें भी आई हैं। शरीर के घाव उसे इतना दर्द दे रही है कि रोती भी है लेकिन उसकी आवाज नहीं निकल पाती। न बोल पाती है, न चिल्ला पाती है। देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में माता-पिता के साथ झुग्गी के सामने फुटपाथ पर सो रही छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी रिक्शा चालक है और नशे का आदी है।
उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। उधर, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसका एक भी अंग ऐसा नहीं है जहां टांका न लगा हो। उसके पूरे शरीर पर नाखून व दांत के निशान हैं।
कई गंभीर चोटें भी आई हैं।सिर्फ यही नहीं बच्ची की आंखें भी पूरी तरह से खुल नहीं पा रही हैं। 6 साल की मासूम अपनी आंखें खोलने की कोशिश करती है, लेकिन आंखें बंद हो जाती है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिजनों के साथ जनकपुरी में सी-ए के पास स्थित झुग्गी में रहती है।
उसके पिता बेलदारी करते हैं जबकि मां कूड़ा बीनने का काम करती है। रविवार रात बच्ची की मां और पिता खाना खाने के बाद फुटपाथ पर सो गए।बच्ची की मां के मुताबिक, रात 12 बजे तक बच्ची उसके पास ही थी, लेकिन सवा एक बजे जब उसकी नींद खुली तो वह गायब थी।
परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, टैक्सी स्टैंड पर सो रहे लोगों को उठाया और बच्ची के गायब होने के बारे में बताया। इस पर एक टैक्सी ड्राइवर बच्ची को तलाशता हुआ पास ही बने शौचालय में गया।जहां एक व्यक्ति बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके सिर पर ईंट मार रहा था।
उसने अन्य लोगों को वहां बुलाकर उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी की पहचान अरुण दास के रूप में हुई है।पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई और बच्ची को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के शरीर पर नाखून और दांत के निशान हैं। हालत बिगडऩे के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
यह भी देखें :
महंगा पड़ गया सरपंच को ये गलती…पद से धोना पड़ा हाथ…साथ देने वाले सचिव के खिलाफ भी एफआईआर…
Add Comment