Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
BIG BREAKING: छत्तीगढ़ को मिला नया राज्यपाल…राष्ट्रपति ने की अनसुईया उईके की नियुक्ति

रायपुर। अनसुईया उईके को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया हैं। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की हैं। वहीं आंध्र प्रदेश के लिए विस्वाभूषण हरिचंदन को राज्यपाल नियुक्त किया है।
प्रदेश में राज्यपाल की कमान संभालने वाली उईके राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संभाली रही थी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी।अनुसूईया उईके छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं।
10 अप्रैल 1957 को जन्मी अनुसूईया राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही अनुसूईया शासकीय कांलेज तामिया छिंदवाड़ा में पदस्थ रही। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और राजनीति में चली आयी। 1988 में वो मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास मंत्री भी रह चुकी है। 1985 से 1990 तक वो दमुआ से विधायक रही हैं।
यह भी देखें :