एक शख्स इस्टाग्राम में पहले एक युवती से दोस्ती की। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी और प्यार हो गया। दोनों मिलने जुलने लगे। डेट पर बाहर भी जाने लगे। इसी बीच दोनों में लड़ाई हो गई।
आक्रोशित प्रेमी ने गला दबाकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके बाद डेड बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर सकी। लड़की की उम्र महज 17 साल थी, लेकिन इस्टाग्राम पर उसके 35 हजार फॉलोअर्स थे।
ये मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। बिआनका डेविन्स की हत्या के लिए बॉयफ्रेंड ब्रैंडन एन्ड्रू क्लार्क (21) को आरोपी बनाया गया है। ब्रैंडन ने गला दबाकर गर्लफ्रेंड की जान ले ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने गर्लफ्रेंड की डेड बॉडी की फोटो ऑनलाइन शेयर करके कैप्शन में सॉरी भी लिखा था। पुलिस ने रविवार को लड़की की बॉडी तब बरामद की जब कई लोग सोशल मीडिया पर डेड बॉडी की फोटो शेयर करने लगे।
कपल एक कंसर्ट में गए थे जहां उनके बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। पुलिस ने कहा है कि आरोपी एक डार्क वेबसाइट का फ्रीक्वेंट यूजर था और मौत जैसे विषयों में खुद की रुचि दिखाता था। कथित तौर से उसने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लड़की की बॉडी की फोटो शेयर कर दी थी।
ऐसा माना जा रहा है कि लड़की इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने की वजह से कुछ ग्रुप्स में काफी लोकप्रिय हो गई थी। सोशल मीडिया के जरिए ही पहली बार उसकी मुलाकात बॉयफ्रेंड से हुई थी।
यह भी देखें :
पड़ोसी का पड़ोसी पर ड्रोन से हमला…यहां-वहां भागते रहे…देखें VIDEO…
Add Comment