रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने पहला सवाल किया। उन्होंने पूछा कि बस्तर जिले में वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में लोक निर्माण विभाग द्वारा कौन-कौन सी सड़क एवं पुल-पुलिया के कार्य कब-कब स्वीकृत किया गया?
कितने काम पूर्ण कितने अपूर्ण?इस पर जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि बस्तर में वर्ष 2017-18 में 01 पूर्ण, 07 प्रगति पर और 02 अप्रारंभ है।
वहीं 02 पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। 2018-19 में 05 सड़क स्वीकृत एक भी शुरू नहीं हुआ। कुल 17 कार्य, जिसमें से 01 पूर्ण, 09 प्रगति पर और 07 अप्रारंभ है।
यह भी देखें :
Add Comment