छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रायपुर जिले में 20 उद्योगों में से 07 पूरी तरह से बंद है, शेष पर प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं-मो. अकबर…

रायपुर: प्रदेश के पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक कुलदीप जूनेजा के लिखित प्रश्रों के जवाब में बताया कि 31 जनवरी 2022 की स्थिति में 20 उद्योगों में से 07 उद्योग पूरी तरह से बंद हो चुके है, वहीं शेष उद्योगों पर वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं है।

मंत्री अकबर से कांग्रेस सदस्य ने प्रश्र किया कि तारांकित प्रश्र क्रमांक 14 (क्र.1) 26 जुलाई 2021 के उत्तर में रायपुर जिले के 20 उद्योगों द्वारा समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित नहीं होना बताया गया था। यदि हां तो 31 जनवरी 2022 तक की स्थिति में इनमें से कितने उद्योगों द्वारा समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित की गई और नहीं करने वाले उद्योगों पर क्या कार्यवाही की गई।

इन प्रश्रों के लिखित जवाब में मंत्री अकबर ने बताया कि समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने वाले उद्योगों की संख्या निरंक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 20 उद्योगों में से 07 उद्योग तो पूरी तरह से बंद हो चुके हैं और शेष 13 उद्योगों का परबॉईल्ड इकाई बंद है। अत: वर्तमान में किसी भी उद्योग के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471