छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व CM रमन सिंह बोले…भाजपा मिट्टी से जुड़ी हुई पार्टी…मूल्य आधारित राजनीति करने वाला दल…कौशिक ने युवाओं से कहा…आप जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़े…हम आपकी आवाज विधानसभा में बुलंद करेंगे…

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति कल एकात्म परिसर में प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में 4 लाख नए सदस्यों को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडऩे के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान बैठक प्रारम्भ हुई।

प्रदेश के सभी जिलों से आए जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रभारियों को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा मिट्टी से जुड़ा हुआ, मूल्य आधारित राजनीति करने वाला दल है,आप को आम लोगों को यह बताना होगा कि भाजपा के प्रधानमंत्री अटलजी ने ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में अखंड राष्ट्र के लिए अपनी जान की आहूति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी थे और देश को विश्व शिखर के पटल पर ले जाने वाले वैचारिक क्रांति के जनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।



पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने युवाओं को कहा कि भविष्य में आपको नई जिम्मेदारियां मिलने वाली है। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है कि भविष्य में आप आज के वर्तमान पदाधिकारियों को रिप्लेस करेंगे । अत: कल जिस भाजपा का नेतृत्व करना है आज उससे अच्छे लोगों को जोड़ें।

युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में मात्र 6 महीने के अंतराल में अपनी विश्वसनीयता खोने वाली कांग्रेस की वर्तमान सरकार अकेली है।

जब आप जनता से मिले, तो वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताना ना भूले। भारतीय जनता युवा मोर्चा ही जन संघर्ष की प्रथम पंक्ति है जो जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।



मंडल प्रभारियों को शुभकामना देते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर जो 20 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है आपके उत्साह को देखते हुए लक्ष्य अब शीघ्र प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप जनता की हक की लड़ाई सड़कों पर लड़े हम आपकी आवाज विधानसभा में बुलंद करेंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ध्येय वाक्य सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी की व्याख्या करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि आप भौगोलिक रूप से प्रदेश के प्रत्येक कोनों में पहुच कर समाज के आखिरी व्यक्ति की आवश्यकताओं और भावनाओं की चिंता करते हुए उसे भाजपा से जोडऩा है।
WP-GROUP

मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने युवा मोर्चा विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है आज ऐसा लगता है कि युवा मोर्चा के अलावा और कोई राजनीतिक संगठन जनता के लिए कार्य नहीं कर रहा है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के लिए 10 दिन का समय देने वाले पदाधिकारियों के विभिन्न जिलों का आवंटन किया तथा उन्हें 11 अगस्त के पूर्व सदस्यता लक्ष्य पूरा करने हेतु मार्गदर्शन दिया ।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने पुस्तक जारी कर गिनाई उपलब्धियां…भूपेश सरकार की 6 माह के कार्यकाल का है लेखा-जोखा…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471