छत्तीसगढ़

कापियां एवं अन्य लेखन सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे… चरामेति फाउंडेशन एवं नारायणी साहित्य अकादमी का संयुक्त आयोजन

रायपुर। चरामेति फाउंडेशन एवं नारायणी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा सेवा अभियान के तहत सुधीर मुखर्जी वार्ड, अश्वनी नगर स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास शासकीय प्राथमिक शाला के समस्त बच्चों को वर्ष भर के उपयोग हेतु कापियां एवं पेन, पेन्सिल, रबर, शार्पनर, स्केल जैसी लेखन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में के.एस. अरोरा ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया तो नारायणी साहित्य अकादमी की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती मृणालिका ओझा ने शिक्षकों से प्रेरणात्मक घटनाओं और कहानियों से बेहतर समाज और देश बनाने का आह्वान किया।

प्रीती मिश्रा एवं दीपक पात्रिकर जी ने भी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।



चरामेति फाउंडेशन के महासचिव राजेंद्र ओझा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर 300 से ज्यादा कापियां एवं लेखन सामग्री के 50 से ज्यादा सेट वितरित किये गये।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कुछ दिनों में शिक्षा सेवा अभियान के तहत करीब 500 और बच्चों को समान प्रकार की सामग्री वितरित की जायेगी।

संस्था के सुधीर शर्मा जी एवं प्रेम साहू जी ने चरामेति फाउंडेशन द्वारा एम्स अस्पताल के सामने श्री राधा कृष्ण मंदिर, जिला अस्पताल-बिलासपुर एवं बलरामपुर में संचालित तृप्तांजली भोज सेवा, एम्बुलेंस सेवा, रक्त दान, वृक्ष सेवा विश्व सेवा अभियान आदि के बारे मे जानकारी प्रदान की।
WP-GROUP

उपरोक्त कार्यक्रम वार्ड पार्षद गोवर्धन शर्मा, अश्वनी नगर व्यापारी संघ के विमल जैन, धीरज ताम्रकार सहित श्रीमती गार्गी अरोरा, अर्चना तिवारी,खुशबू साहू, लालिमा साहू , कुलदीप सिंह होरा, श्री एस के तिवारी, मनोज वर्मा, गजेन्द्र जोशी, वी.सी. सरखेल, सी.पी.आर. नायडू, प्रदीप शितूत, विवेक राठौर, जुगल जी एवं शाला के शिक्षक श्री जमील अहमद खान, श्रीमती विद्या ढोले एवं मृणालिनी दुबे आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।

यह भी देखें : 

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को एक और तोहफा देने की तैयारी में है सरकार…जानना तो जरूर चाहेंगे…

Back to top button
close