छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : अस्पताल का फरमान- गंदे चादर व कंबल लो, साफ चाहिए तो घर से लाओ…

जगदलपुर। समस्याग्रस्त महारानी अस्पताल की समस्यायें और भी बढ़ती जा रही है। अब मरीजों को कहा जा रहा है कि अस्पताल में गंदे चादर व कंबल हैं यदि साफ चादर में सोना है तो घर से लाओ। एक छोटे से उपकरण के खराब होने से अस्पताल में यह अव्यवस्था फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल की कपड़ा सूखाने की ड्रायर मशीन पिछले एक सप्ताह से बिगड़ी हुई है और बरसात में गीले कपड़े सूख नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को गंदे चादर व कंबल ओढक़र काम चलाना पड़ रहा है जो इस व्यवस्था से अलग हैं, उन मरीजों को घर से साफ चादर लाना पड़ रहा है।



उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में सर्वाधिक बड़े जिला चिकित्सालय का दर्जा प्राप्त महारानी अस्पताल में 60 से 70 बिस्तरों की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इसे भी ठीक नहीं रख पा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रबंधन ने ड्रायर मशीन की मरम्मत के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाया है, लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंचा है।

इस व्यवस्था से मरीजों में गंदे चादर व कंबल से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। जबकि अस्पताल में इस समय वर्षाकाल के कारण मौसमी रोगों के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा इस अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम भी खराब है।
WP-GROUP

इस संबंध में अस्पताल के व्यवस्था के बिगड़े होने के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. विवेक जोशी ने जानकारी दी कि मशीन की मरम्मत के लिए कंपनी को सूचना दी गई है और सुधारक शीघ्र ही पहुंच जायेगा। इसके अलावा 50 नये बेडसीट और कंबल की खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। इसके उपलब्ध होने से मरीजों में संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। (एजेंसी)

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : इस रूट पर यात्रा करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर…क्योंकि नाइट एक्सप्रेस का बदला गया टाइम….

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471