Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: CM भूपेश बघेल ने परिवार के साथ किया मतदान…कहा… माहौल कांग्रेस मय…11 के 11 सीट जीतेंगे…मोदी पर कसा तंज…56 इंच सीना वाले अपने काम के बल पर वोट नहीं मांग रहे…

दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा में मतदान किया। सीएम वोट डालने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। वोट डालने के बाद सीएम ने स्याही लगी हुई उंगली दिखाते हुए मतदाताओं से अपील की कि बटन दबाओ देश बनाओ।



मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग में माहौल काफी अच्छा है। हम काफी लीड से चुनाव जीत रहे हैं। दुर्ग के साथ प्रदेश में भी कांग्रेस का माहौल है। पिछली बार मात्र एक सीट जीते थे इस बार 11 के 11 सीट जीतेंगे। विजय बघेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तीन बार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वे जीतने वाले नहीं हैं।
WP-GROUP

सीएम ने मोदी से जुड़े सवाल पर कहा कि मोदी अपने आप को काफी मजबूत प्रधानमंत्री बताते हैं। 56 इंच का सीना बताते हैं। लेकिन अपने काम के दम पर वोट मांगने के बजाय सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई भी षडयंत्र कर सकती है। झीरम घाटी कांड भी भाजपा की षडयंत्र है। शरद पवार ने बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ने तो आशंका जताई है हम लोगों ने तो भोगे हैं।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: VIDEO: BJP कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को पीटा…साइकिल पर वोट डलवाने का लगाया आरोप…

Back to top button
close