
रायपुर: राजधानी रायपुर में आज बड़ा-हादसा होते-होते टल गया जब मंत्रालय नया रायपुर की दो बसें आपस में टकरा गई। इस हादसे में बसों में सवार अधिकारी व कर्मचारी बाल-बाल बच गये। हालांकि कुछ लोगों को चोटें जरूर आई है।
मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह आज सुबह करीब 10 बजे भी मंत्रालय की दो बसें अधिकारियों और कर्मचारियों लेकर नया रायपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों बसें जैसे ही वीआईपी रोड चौक के पास पहुंची तभी दोनों बसें आपस में टकरा गई।
हादसे के समय दोनों बसों की रफ्तार कम होने के कारण इस हादसे में सभी अधिकारी-कर्मचारी बाल-बाल बच गये। हालांकि कुछ लोगों को जरूर मामूली चोटें आई है। दोनों बसों में 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सवार थे।