Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा फैसला… बदले गए मंत्रियों के प्रभार…सिंहदेव जांजगीर, बलौदाबाजार..मुंगेली के होंगे प्रभारी…देेखें पूरी सूची…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों के जिलों के प्रभार में आंशिक फेरबदल किया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अब टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

इसी प्रकार गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर और गरियाबंद जिले, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे रायपुर और रायगढ़ जिले, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जगदलपुर और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।



आवास एवं पर्यावरण तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और दुर्ग जिले, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा धमतरी और महासमुन्द जिले, नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया सरगुजा और कोरिया जिले तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा बेमेतरा और कवर्धा जिले की प्रभारी मंत्री होंगी।
WP-GROUP

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार कांकेर, नारायणपुर और कोण्डागांव जिले, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जशपुर और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

यह भी देखें : 

Back to top button
close