Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का निधन… रविवार को निजी अस्पताल में ली अंतिम सांसें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल का रविवार निधन हो गया। आखरी वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी माता के साथ थे। श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल कुछ दिनों से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उनका लगातार स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी होता रहा। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था। वे भर्ती होने के दिन से ही वेंटीलेटर पर चल रही थीं।



वहीं 2 दिन पहले ही उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती होने के दिन से ही वेंटीलेटर पर चल रही बिंदेश्वरी बघेल की श्वसन प्रक्रिया को स्थिर रखने के लिए श्वास नली में छोटा ऑपरेशन भी किया गया था।
WP-GROUP

आपको बता दें कि सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज जारी था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट, सांस लेने में तकलीफ और किडनी में इंफेक्शन की शिकायत थी।

यह भी देखें : 

जब ट्रेक्टर पर सवार हुए CM भूपेश बघेल… याद किया खेती-किसानी के दिनों को…

Back to top button
close