Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

VIDEO: भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू…एक मिसकॉल से बन सकेंगे सदस्य…केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने किया शुभारंभ…कहा-हमने मिसकॉल की पद्धति अपनाई थी, अगर कांग्रेस के लोग भाजपा के सदस्य बनते हैं तो…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज से अपने सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। भाजपा ने सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में शुरू किया है। इसके लिए भाजपा ने टोल फ्री नंबर 8980808080 भी जारी किया है। जो भी भाजपा के सदस्य बनना चाहते हैं वो इस नंबर पर मिसकॉल कर सदस्य बन सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे। सबसे ज्यादा सदस्यता के लिए अल्पसंख्यक वर्ग के लोग पहुंचे थे।

इस अवसर पर थावरचंद गहलोत ने कहा- भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं। इसमें 20 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का लक्ष्य है। केंद्र से लेकर प्रदेश, जिला और बूथ तक कार्यकर्ताओं को जोडऩा है। चुनावी वर्ष है और 20 प्रतिशत कार्यकर्ताओ की बढ़ोत्तरी से लाभ होना ही है।
WP-GROUP

मिस्डकॉल से सदस्य बनाये जाने के सबाल पर उन्होंने कहा- हमने मिसकॉल की पद्धति अपनाई थी अगर कांग्रेस के लोग भाजपा के सदस्य बनते हैं तो इसमें उनको चिंता करना चाहिए। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा की तरह भाजपा के पक्ष में होगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: नर्सरी जाने की जरूरत ही नहीं… वनमंत्री की इस पहल से अब घर बैठे ही मिलेंगे पौधे…बस करें इस नंबर पर सिर्फ एक फोन…

Back to top button
close