Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: धमतरी के जंगल में मुठभेड़…जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया…चार शव के साथ हथियार बरामद…

धमतरी। जिले में शनिवार को तड़के नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से चार नक्सलियों के शव के साथ सात हथियार बरामद किया गया है। वहीं एक नक्सली का शव उनके साथी उठाकर ले जाने में कामयाब हो गए।

बताया गया कि आज सुबह मेचका थाना क्षेत्र के मांदागिरी जंगल में एसटीएफ और जिला पुलिस बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया।



जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।
WP-GROUP

फायरिंग बंद होने के बाद जनानों ने घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान चार नक्सलियों के शव और सात हथियार बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कुल पांच नक्सली मारे गए थे, जिसमें से एक नक्सली का शव उनके साथी उठाकर ले जाने में कामयाब हो गए।

यह भी देखें : 

रायपुर: केन्द्रीय मंत्री गहलोत करेंगे आज भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ…कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद…

Back to top button
close