चुनाव 2019वायरलस्लाइडर

विरासत की जंग… उत्तरप्रदेश से चार गांधी मैदान में…ताजा रुझानों में देखें…कौन आगे…कौन पीछे…

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज पूरे देश में मतगणना जारी है। इसमें भी पूरे देश की नजर उत्तरप्रदेश के लोकसभा सीटों पर टिकी रहती है। कहा भी जाता है कि प्रधानमंत्री का रास्ता यहीं से होकर दिल्ली के लिए गुजरता है।

यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां का मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है कि इस बार उत्तरप्रदेश से 4 गांधी- सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मेनका गांधी और वरूण गांधी चुनाव मैदान में हैं।

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी और अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. वहीं सुल्तानपुर से बीजेपी से मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक के आए रुझान में मेनका गांधी पीछे चल रही हैं. जबकि बाकी सभी तीन गांधी परिवार के सदस्य अपनी-अपनी संसदीय सीट पर आगे चल रहे हैं।



कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवी बार चुनावी मैदान में हैं. सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. सोनिया गांधी रायबरेली सीट से पहली बार 2004 में चुनी गई थी.

सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं. राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच कड़ी टक्कर है. शुरूआती रुझान में राहुल गांधी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली है. इस तरह से दोनों प्रत्याशी आगे-पीछे चल रहे हैं।
WP-GROUP

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट से बीजेपी से वरुण गांधी चुनावी मैदान में हैं, यहां उनका मुकाबला सपा के हेमराज वर्मा से हैं। वरुण गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.

जबकि पहले माना जा रहा था कि सपा-बसपा गठबंधन के चलते उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं. हालांकि वरुण गांधी इस बार सुल्तानपुर की सीट के बजाय पीलीभीत से चुनावी मैदान में हैं।



मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण के राजनीतिक भविष्य को बनाने के लिए सुल्तानपुर सीट से उतरना महंगा पड़ता नजर आ रहा है. मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट पर बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से पीछे चल रही हैं. हालांकि शुरूआती रुझान में वो आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पीछे होती चली जा रही हैं।

यह भी देखें : 

LIVE Lok Sabha Election Result 2019: BIG BREAKING: 50 साल के बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिला: अमित शाह

Back to top button
close