क्राइमछत्तीसगढ़

मां ने दुधमुंही बच्ची के साथ खुद को लगा ली आग

दुर्ग। पति और पत्नि के बीच हुई विवाद में बेहद अक्रामक रूप लेकर पत्नि को मौत की नींद सुला दी। साथ ही साथ इस घटना में एक वर्ष की मासूम बच्ची भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में बीती रात जानकी सोनकर 21 वर्ष का किसी कारणवश अपने पति से विवाद हुआ। जिसके बाद जानकी ने अपनी एक वर्षीय पुत्री भावना के साथ खुद के ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली। आगजनी की इस घटना में मौके पर ही जानकी की मौत हो गई। बीच बचाव में आए जानकी के ससुर भी आगजनी के कारणवश घायल बताये जा रहे है। घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय अमलेश्वर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दुधमुंही बच्ची भावना को तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति नाजुुक बताई जा रही है।

Back to top button