रायपुर। प्रदेश में 7 नए जिले बनाए जाने के संबंध में मंगलवार को एक पत्र तेजी से वायरल हुआ हैं। जिसमें संभाग आयुक्त और कलेक्टर को यह कहते हुए की राज्य में 7 नए जिले बनाए जाने को हैं। कृपया आप जानकारी भेंजे।
इस पत्र के जारी होने के बाद हड़कंप स मच गया था। इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही थी कि यह पत्र किसकी अनुमति से जारी किया गया हैं। कई स्थानों पर यह लेटर पहुंचा उसके बाद इसकी जानकारी शासन को हुई कि इस तरह का लेटर जारी किया गया हैं।
उसके बाद राज्य सरकार ने इस लैटर के संबंध में जांच करने का फैसला किया हैं। यह लेटर कैसे जारी हुआ और किसकी सहमति से इस तरह का पत्र कमश्निर और कलेक्टर को लिखा गया हैं।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है उन्होंने रिटायर होने के एक दिन पहले यह पत्र जारी किया हैं। जिस अधिकारी ने यह लेटर जारी किया हैं। उसे शासन द्वारा शोकाज नोटिस जारी किया जा रहा ैहैै।
राजस्व एंव आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की माने तो वर्तमान में राज्य शासन के पास नवीन जिला बनाने के संबंध कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नही है।
यह भी देखें :
Add Comment