रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में आज नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां शपथ ग्रहण के दौरान जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी नर्तकों ने बीच जाकर मंजीरा बजाने लगे तो अपने प्रदेश के मुखिया का ये रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान नर्तक भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखें तो वहीं उनके समर्थक भी अपने मुखिया के इस रूप को कैमरे को कैद करते देखें।
आपको बता दें कि आज राजीव भवन में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघर्ष के दिनों को याद करते हुए काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तो कांग्रेसजनों को एक दिन में दो-दो आंदोलन करना पड़ा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया और उसी का परिणाम है कि आज राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है।वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने जाए को लेकर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही उनके अध्यक्ष बनने से संगठन और मजबूत होगा।
यह भी देखें :
Add Comment