कोरबा। सगाई होने के बाद अपने मंगेतर के घर रहने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। किशोरी को बंधक बनाने में आरोपी का साथ उसका एक दोस्त ने दिया था।
रामपुर पुलिस चौकी के एक किशोरी की सगाई (मंगनी) बालको थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरईपाली में पिछले दिनों हुई थी। किशोरी नाबालिग है इसलिए बालिग होने पर उसका विवाह करने की बात तय हुई थी।
इससे पहले वह अपने होने वाले ससुराल ग्राम सराईपाली में ससुर के घर रहने के लिए गई थी। ससुर के आग्रह पर किशोरी के परिजनों ने इसकी अनुमति दी थी। करीब एक सप्ताह से किशोरी ग्राम सरईपाली में रह रही थी।
बुधवार की दोपहर जब मंगेतर पिन्टू सहित सभी परिजन मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। उसी समय सरईपाली गांव के ही तीरू व झीठो नामक युवक पिन्टू के घर पहुंचे और उसके बारे में पूछा। किशोरी ने दरवाजे पर आकर उनके नहीं होने की जानकारी दी तब दोनों युवकों ने युवती को अकेला पाकर घर में घूस गए।
युवती के मुंह को कपड़े से बांध दिया। इसके बाद किशोरी के दोनों हाथ को पीछे कर रस्सी से बांध दिया और उठाकर काफी दूर जंगल में ले गए। जहां तीरू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं झीठो किशोरी को पकड़कर रखा था। इसके बाद किशोरी का हाथ और मुंह खोलकर दोनों युवक भाग निकले।
किशोरी किसी तरह घर पहुंची और ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। इसके पश्चात वापस अपने निवास आकर परिजनों को बताया। उसने बालको थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बालको पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
यह भी देखें :
बेरोजगारों के लिए खास है ये खबर…पढऩा तो चाहेंगे ही…फिर ना कहना कि अरे…हमें तो पता ही नहीं चला…
Add Comment