छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

दिल्ली में राहुल से बोले छत्तीसगढ़ के नेता…पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार…राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थपथपाई पीठ…कहा वेरी गुड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी की बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने नेताओं को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया ने खबरीलाल से चर्चा में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिलजुल कर चुनाव लडऩे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है।

इस संबंध में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से विचार विमर्श बैठक के दौरान हुआ है। श्री डहरिया ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद सरकार को लेकर केन्द्रीय समिति फिर एक बार छत्तीसगढ़ के नेताओं से विचार-विमर्श करेगी।



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं से उनके विधानसभा क्षेत्र और आसपास की सीटों के संबंध में जानकारी ली है। राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा के बारे में पूछा और एक-एक सीट की विस्तार से जानकारी ली है।

उन्होंने जीतने और हारने दोनों के संबंध में पूछा। राहुल गांधी से दिल्ली मिलने के लिए पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत, डॉ. शिवकुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर सहित वरिष्ठ नेता गए थे।

यह भी देखें : जरुरत पड़ी तो गठबंधन किससे करेंगे…राहुल से दिल्ली में चर्चा करनेे पहुंचे कांग्रेसी… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471