मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। वह अभी तक एंटिगुआ में रह रहा था, लेकिन वहां के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं।
उनके मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इसी के साथ ही मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। ये मामला 2018 में सामने आया था, तभी से ही विपक्ष इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरे हुए है।
मेहुल चोकसी के मामले में भारत अभी इंतजार करेगा। सरकारी सूत्रों की मानें तो भारत अभी इस इंतजार में है कि पहले एंटिगुआ की सारी कानूनी प्रक्रिया खत्म हो जाए। उसके बाद ही अपने स्तर पर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भारत को अभी तक नागरिकता रद्द होने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
यह भी देखें :
नीति आयोग ने सरकार की उपलब्धियों को किया Tweet…बस्तर में विकास का अब होगा अंजोर…
Add Comment