रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से सुबह 11.15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे गरियाबंद जिले के विकासखंड मुख्यालय मैनपुर पहुंचेंगे।
वे वहां रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आज दोपहर दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्र भूपेश बघेल दोपहर 2.50 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुचेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी देखें :
आज इन सात राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार…जानें किन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार…
Add Comment