रायपुर। बिजली सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के आंदोलन को पूरी तरह से विफल बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष होने के नाते आंदोलन करने का दिखावा मात्र किया है। इस आंदोलन के लिए भाजपा को अच्छे से समर्थन तक नहीं मिल सका।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए आंदोलन के दिखावे को जनसमर्थन न मिलना यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यकर्ता भी महसूस कर रहे हंै कि बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं पिछले 6 माह के दौरान कांग्रेस सरकार में बेहतर ढंग से हुआ है।
धान के समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ और कर्ज माफी से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी भीतर से संतुष्ट हैं। कुल मिलाकर भाजपा का प्रदर्शन असफल औपचारिक और दिखावा मात्र रह गया। भाजपा राज के कमीशनखोरी और अफ सरशाही से छत्तीसगढ़ की जनता अब राहत महसूस कर रही है।
आम लोगों की बात कौन कहे भाजपा के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन के समर्थन में घरों से नहीं निकले। बारिश होती रही और भाजपा के इस आंदोलन को प्रकृति ने भी साथ नहीं दिया। प्रकृति ने भी भाजपा का साथ नहीं दिया। लगातार बारिश होती रही। भाजपा को प्रकृति के इस संकेत को भी समझना चाहिए था।
बिजली के आंदोलन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सर्वाधिक विश्वसनीय राज्य हैए जहां बिजली की उपलब्धता 97.63 प्रतिशत है जो कि देश में सर्वाधिक है।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन कर अपना वास्तविक चरित्र उजागर किया है। भाजपा ने बिजली को लेकर आंदोलन कर अपनी ही केंद्र सरकार को झूठा ठहराने का काम किया है।
जो आंकड़े बिजली विभाग ने दिए हैं कि भाजपा के शासनकाल में पावर कट की घटनाएं ज्यादा होती थी ज्यादा देर तक होती थी। भाजपा के दुष्प्रचार की पोल खुल गई है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के आंदोलन के प्रमुख बिंदु कांग्रेस की सरकार में बिजली कटौती ज्यादा हो रही है की पोल खुल गई है। असली पोल खुल जाने के बाद तो भाजपा को आंदोलन नहीं करना था बल्कि प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए थी।
यह भी देखें :
Add Comment