Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा का महाधरना आज…प्रदेश के हर जिले में बोलेंगे हल्ला…राज्यपाल के नाम सौपेंगे ज्ञापन…

रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आज शनिवार को प्रदेश के हर जिले में धरना-प्रदर्शन करेगी। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ सहित सभी कार्यकर्ता शामिल होकर हल्ला बोलेंगे। इसके लिए सांसद, विधायक और पूर्व मंत्रियों को हर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कमाल संभालेंगे



धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता रमेश बैस, प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता चंद सुन्दरानी सहित रायपुर जिले के सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक धरना देकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखेेंगे।

इस के लिए कल भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिले के प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यह धरना-प्रदर्शन राज्य की सत्ताधारी सरकार की नाकामियों को लेकर है। इसमें कई मुद्दों को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमला करेगी।
WP-GROUP

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री संजय वास्तव, चंद सुन्दरानी, बर्नाड रोडिक्स, बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डे, सुभाष तिवारी, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे, संजु नारायण सिंह ठाकुर, मिर्जा एजाज बेग, आशीष अग्रवाल, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, बजरंग खंडेलवाल, खेमराज बैद, बिन्दु महेश्वरी, जयंती पटेल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, नवीन शर्मा, सीमा साहू, श्याम चावला, अनिता महानंद, ज्ञानचंद चौधरी, मुरली शर्मा, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, मखमुर इकबाल खान, जुगल किशोर निर्मलकर, अजय साहू, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

यह भी देखें : 

केंद्र सरकार ने बढ़ाई मेडिकल कॉलेजों की सीटें….छत्तीसगढ़ को होगा 120 सीटों का फायदा…

Back to top button
close