रायपुर। कच्छी जैन संघ द्वारा आयोजित प्रभु कुंथुनाथ जैन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे शुक्रवार को (अठारा) 18 अभिषेक संपन्न हुए। परमात्मा का अभीषेक विभिन विविध औषोधिया द्वारा किया गया। जिस से आशातना दूर होती है और परमात्मा की प्रतिमा मे दिव्य शक्ति का संचार होता है।
आचार्य महेंद्र सागर साथ ही परमपूज्य साध्वी जयदर्शिताजी एवं हिमांशु के सानिध्य मैं सम्पन हुआ। पूजा विधिविधान के लिए विशेष रूप से विधिकारक मनोज कुमार राजेस्थान से पधारे है। कुंथुनाथ संघ के अध्यक्ष हरीश भाई ने बताया कि आज संध्या 8 बजे जैनम जयति शषणं पर आधारित उज्जैन की टीम द्वारा नाटक का विशेष आयोजन है।
संघ के महामंत्री चंद्रेश शाह ने बताया कि 22 जून शनिवार को सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन एवं 11 बजे अभिनंदन समाहरोह का कार्यक्रम होगा। जिसमे देश के विभिन शहरो एवं रायपुर के प्रमुख धर्म प्रेमी समिलित होंगे,तत्पश्चात नवकार महामंत्र जाप एवं प्रभु प्रसादी का आजोजन रखा गया हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के अध्यक्ष उत्तम मैशेरी ने बताया कि मुख्य प्रतिष्ठा 23 जून रविार की सुबह 10.15 बजे होगी जिसमे मूल नायक प्रभु कुथुनाथ स्वामी,सिद्ध चक्रयंत्र,पार्श्व यक्ष,घंटाकरण महावीर,भोमियाजी,नाकोड़ा भैरव, आचार्य सिद्ध,धनेंद्र देव,,पद्मावती देवी,लक्ष्मी ,सवास्वती ,महाकाली माँ, चकेश्वरी देवी आदि मूर्तियों की प्रतिष्ठा पूर्ण होगी।
यह भी देखें :
बड़ी खबर: 1 जुलाई से मिलेगा पुलिसवालों को Weekly Off…डीजीपी ने दी जानकारी…आदेश जारी…
Add Comment